दुर्ग

सडक़ पर दुर्घटनाओं को रोकने पकड़े जा रहे मवेशी
08-Aug-2023 2:36 PM
सडक़ पर दुर्घटनाओं को रोकने  पकड़े जा रहे मवेशी

दुर्ग, 8 अगस्त। नगर पालिक निगम सीमाक्षेत्र में सडक़ पर घूमने वाले मवेशियों को पकडऩे के लिए अभियान चलाया गया। सडक़ पर बैठने व विचरने वाले मवेशियों से अवसर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। नगर निगम के अतिक्रमण विभाग की टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा के निर्देश पर आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने विभागीय अधिकारी को रोका छेका में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निगम आयुक्त ने बताया कि काऊ कैचर के साथ निगम के कर्मचारियों द्वारा लगातार आवारा मवेशियों को पकडऩे की जा रही है। शहर के बोरसी स्कूल चौक,गौरवपथ सिविल लाइन रोड,केलाबाड़ी पद्मनाभपुर,मीनाक्षी नगर के अलावा मुख्यमार्गों और मोहल्ले व जीई रोड पर झूँड बनाकर बैठे मवेशियों को नगर निगम द्वारा 33  मवेशियों को पकडक़र पुलगांव व नेवई गोठान में भेजा गया है।नोडल अधिकारी अतिक्रमण दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि मवेशियों को आवारा छोडऩे वाले पालको पर कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट