दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 अगस्त। वैशाली नगर निवासी बीएसपी से सेवा निवृत कर्मी एस के चक्रवती (78) एवं उनकी पत्नी कल्पिता चक्रवती (69) ने अपने देहदान की घोषणा कर वसीयत नव दृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, रितेश जैन, सुरेश जैन, राजेश पारख, विकास जायसवाल, मोहित अग्रवाल को सौंपी।
श्री चक्रवती के मित्र दिनेश प्रसाद मिश्रा देहदान वसीयत के साक्षी बने व पुत्री शिल्पी घोष चौधरी देहदान हेतु सहमति दी। एस के चक्रवती ने कहा वह चाहते हैं उनके जाने के बाद उनकी व उनकी पत्नी की आँखों से चार लोगों को नई रौशनी मिले व भविष्य के डॉक्टरों को रिसर्च हेतु मृत देह- केडेवर मिले तो हम पति पत्नी का जीवन सार्थक होगा।
सुरेश जैन ने कहा चक्रवती दम्पति के देहदान का निर्णय समाज के लिए प्रेरणा बनेगा एवं लोग देहदान हेतु जागरूक होंगे।
नवदृष्टि फाउंडेशन के जितेंद्र हासवानी ने कहा हमारी संस्था लगतार लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है जिसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं व लोगों की देहदान व नेत्रदान के प्रति सोच बदली है अब लोग स्वस्फूर्त ही देहदान व नेत्रदान हेतु सामने आ रहे हैं। यदि कोई देहदान हेतु सहयोग या मार्गदर्शन चाहता है तो हमारी संस्था के सदस्यों से सहयोग ले सकता है या 9827906301/9827190500 इन नंबर पर फ़ोन कर मार्गदर्शन ले सकता है।
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई, मंगल अग्रवाल, किरण भंडारी,रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पियूष मालवीय,विकास जायसवाल,मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सपन जैन ,यतीन्द्र चावड़ा , बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख,सूरज साहू ,मोहित अग्रवाल,चेतन जैन,दयाराम टांक ने श्री चक्रवती दम्पति के देहदान के निर्णय की सराहना की व स्वस्थ जीवन की कामना की।