दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 अगस्त। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा लंबे समय से फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए रात भर कॉबिंग गश्त कर अभियान चलाया। करीब 18 घंटे से लगातार की गई कवायद में कुल 268 वारंट की तामिल कराई गई। इस अभियान में कुल 25 टीम बनाकर जिसमे राजपत्रित अधिकारी, 17 थाना प्रभारी सहित 100 से अधिक जवान शामिल थे। इस अभियान के साथ ही साथ जिले के समस्त बारों में एक साथ टीम के द्वारा चेकिंग की गई।
25 टीमों के द्वारा एक ही समय पर शहर के समस्त बारों में छापा पडऩे पर बार संचालकों में हडक़ंप मचा।
ज्ञात हो कि जिला दुर्ग में लगातार 2 बार से वारंटों की तामिली में थाना सुपेला रहा अव्वल, कुल 45 वारंटों की तामिली की गई। निगरानी गुंडा बदमाशों को भी रात में सकुनत में सरप्राइज चेकिंग कर हिदायत दी गई।
5 अगस्त को पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री शलभ सिन्हा के द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों की मीटिंग पुलिस कंट्रोल रूम भिलाई में लेकर फरार वारंटीओं को गिरफ्तार करने निर्देश दिए गए थे। संजय कुमार ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग, अनंत साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, दुर्ग के मार्गदर्शन में 5 अगस्त के 9 बजे से कांबिंग गश्त कराया गया था, जिसके बाद जिला दुर्ग के समस्त थाना एवम चौकी प्रभारी के द्वारा रात 9 बजे से चलाए गए अभियान में कुल 268 वारंटों की तामिल कराई गई।
दुर्ग पुलिस के द्वारा आरोपियों के वारंटों की तामील कराने कांबिंग गश्त की। इस गश्त के दौरान राजपत्रित अधिकारी, 17 थाना प्रभारी सहित 100 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। कांबिंग गश्त में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा रात 9 बजे से लगातार बिना सोए, बरसते पानी में वारंटियों द्वारा पैदा किए गए व्यवधान से भी जूझते हुए लंबे समय से फरार वारंटीयो ंको पकडऩे में सफलता मिली।
इसके अलावा गुंडा बदमाश को चेक किया गया। शहर के सभी थानों में वारंट के लंबित मामले बढऩे, आरोपित के फरार होने व वारंट तामीली नहीं होने से न्यायालय मे प्रकरण लंबित थे। वारंट की तामीली होने से पीडि़तों को न्याय मिल सकेगा।

दुर्ग पुलिस के द्वारा कल 18 घंटे से लगातार चल रही इस कवायद में कल 25 टीम बनाकर जिले के नामचीन बारों में एक साथ चेकिंग कार्यवाही भी की गई थी, जिससे बार संचालकों में हडक़ंप मचा हुआ था एवं कई वारंटी भी पकड़े गए थे। शहर के दबंगों का अधिकारियों के पास लगातार फोन आ रहे थे, किंतु किसी की भी सिफारिश नहीं चली । इसके अलावा निगरानी बदमाश, गुंडा बदमाशों की भी रात में सकुनत में सरप्राइस चेकिंग की गई और उन्हें किसी भी अपराध में शामिल ना होने की हिदायत दी गई।