दुर्ग

गौठान में पशुओं के लिए हरा चारा दान करें
06-Aug-2023 4:56 PM
गौठान में पशुओं के लिए हरा चारा दान करें

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाईनगर, 6 अगस्त।
निगम भिलाई गौठान में रोका छेका योजना के अंतर्गत छोड़े जा रहे आवारा मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था के साथ शेड में पल रहे है। 
निगम के राजस्व अमला तीन काउ-कैचर वाहन के साथ सम्पूर्ण निगम क्षेत्र में भ्रमण कर सडक़ पर बैठकर यातायात को बाधित करने वाले आवारा पशुओं को सडक़, बाजार एवं मोहल्लों से एकत्र कर गौठान में छोड़ रहे हैं। 

शासन की योजना रोका छेका का अभियान निगम क्षेत्र में बदस्तुर जारी है, निगम का अमला राष्ट्रीय राजमार्ग, नेहरू नगर, जुनवानी, कोहका, पावर हाउस नंदनी रोड टाउनशिप क्षेत्र  में घुम रहे मवेशियों को काउ-कैचर के माध्यम से हरा चारा के साथ गौठान छोड़ा जा रहा है। 

अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी के निर्देश में चल रहे इस अभियान के नोडल अधिकारी अनिल सिंह सहायक अभियंता ने बताया कि शहर से पकड़े जा रहे गाय एवं सांड को गौठान में रखा जा रहा है। निगम प्रशासन ने  क्षेत्र के  समाज सेवी संस्थाओं तथा आम नागरिकों से अपील किया है कि  सेवा  कार्य के लिए गौठान में हरा चारा दान कर पुण्य लाभ प्राप्त करें।


अन्य पोस्ट