दुर्ग

सन प्राइवेट आई.टी.आई. चंदखुरी, दुर्ग में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन
04-Aug-2023 3:00 PM
सन प्राइवेट आई.टी.आई. चंदखुरी, दुर्ग में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन

दुर्ग, 4 अगस्त। सन प्राइवेट आई.टी.आई. चंदखुरी, दुर्ग में धुत ट्रांसमिशन प्राइवेट लिमिटेड, औरंगाबाद, महाराष्ट्र के तत्वाधान में स्वरोजगार मार्गदर्शन हेतु प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से इलेक्ट्रीशियन, फिटर एवं वेल्डर व्यवसाय के आई.टी.आई. उत्तीर्ण एवं अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। 

छात्रों का मूल्यांकन कंपनी ने मौखिक साक्षात्कार द्वारा किया। इस मूल्यांकन के आधार पर जिन विद्यार्थियों का चयन हुआ उन्हें तत्काल जॉब ऑफर लेटर प्रदान किया गया। कंपनी के एचआर मैनेजर ने विद्यार्थियों और कॉलेज द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर संस्था के संचालक सुशील चंद्राकर एवं जय चंद्राकर ने चयनित विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्राचार्य विजय कुमार यदु ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। रजिस्टार खिलेश कुमार गंजीर एवं प्लेसमेंट अधिकारी सुरेंद्र कुमार देवांगन ने सफल कैंपस प्लेसमेंट के लिए कंपनी के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा।
 


अन्य पोस्ट