दुर्ग

जलजनित बिमारियों के रोकथाम लिए किया जा रहा घर-घर सर्वे
02-Aug-2023 2:47 PM
जलजनित बिमारियों के रोकथाम  लिए किया जा रहा घर-घर सर्वे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाईनगर,  2 अगस्त । नगर पालिक निगम क्षेत्र में जलजनित बिमारियों के रोकथाम के लिए संपूर्ण क्षेत्र के घरो का सर्वेक्षण कर कूलर, बेकार में पड़े टायर प्लास्टिक के बॉटल, तथा कबाड़ सामग्री से पानी खाली कराकर मैलाथियान का छिडक़ाव व टेमिफॉस का वितरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम द्वारा लोगों को पानी उबालकर पीने बासी भोजन तथा सड़े गले फल का प्रयोग नहीं करने की समझाइश दी जा रही है।

महापौर नीरज पाल व आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर निगम का स्वास्थ्य अमला निगम क्षेत्र में सघन अभियान चला कर जलजनित बीमारी डेंगू, मलेरिया, पीलिया से बचाव के लिए कार्य कर रही है। डेंगू एवं मलेरिया के नियंत्रण के लिए तथा मच्छर उन्मूलन के लिए कर्मचारी अलग-अलग वार्ड के क्षेत्रों में निरीक्षण करते हुए टेमिफॉस और मैलाथियान का छिडक़ाव कर रहे है। निगम की टीम घनी आबादी, निचली बस्ती में मच्छर उन्मूलन का अभियान चलाया रहे है। इस दौरान एडल्ट मच्छर की रोकथाम के लिए मेलाथियान का स्प्रे भी कर रहे है। इसके साथ ही जलजनित बीमारियों से बचाव हेतु जन जागरूकता के तहत लोगों को डेंगू, मलेरिया एवं पीलिया से बचाव के लिए पंपलेट का वितरण करते हुए प्रचार-प्रसार कर रहे है।

स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा ने बताया कि सम्पूर्ण निगम क्षेत्र में जल जनित बिमारियों एवं डेंगू से रोकथाम हेतु निगम का अमला पन्द्रह हजार से अधिक घरो का सर्वे कर लोगो को विशेष रूप से डेंगू मलेरिया से बचाव के उपायों की जानकारी घर-घर पहुॅच कर दे रहे है। बारिश के पूर्व से ही जल जनित बिमारियों से बचाव एवं रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित टीम डेंगू की रोकथाम करने फॉगिंग, जलजमाव वाले स्थानों पर मैलाथियान, तथा घर घर टेमिफॉस का वितरण कर चुके है। सघन बस्ती में नालियों की जॉच कर मैलाथियान छिडक़ाव किया जा रहा है।

निगम द्वारा बीएसपी के जन स्वास्थ्य विभाग के उपमहाप्रबंध को पत्र लिखा है कि टाउनशिप क्षेत्र में डेंगू, मलेरिया, पीलिया सहित अन्य जलजनित बीमारियों के रोकथाम के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। इन क्षेत्रों में भिलाई निगम द्वारा भी घर घर सर्वे कर आवश्यकता अनुरूप मैलाथियान का छिडक़ाव एवं टेमिफॉस का वितरण किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट