दुर्ग

अनिल अग्रवाल के निधन के बाद परिवार ने शरीर शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज को दिया दान
01-Aug-2023 3:49 PM
अनिल अग्रवाल के निधन के बाद परिवार ने शरीर शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज को दिया दान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 1 अगस्त। दुर्ग ब्राह्मण पारा निवासी अनिल अग्रवाल के निधन के पश्चात परिवार द्वारा देहदान का निर्णय ले उनका पार्थिव शरीर शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के सुपुर्द किया गया। परिवार के मुखिया के देहदान हेतु अनिल अग्रवाल की पत्नी संगीता अग्रवाल,भाई  सुनील अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, पुत्र संदर्भ अग्रवाल, पुत्री व्याख्या अग्रवाल, शुभम , ऋतुराज, संस्कार ने देहदान हेतु सहमति दे समाज को मिसाल दी।

नवदृष्टि फाउंडेशन के राजीव अग्रवाल, राज आढ़तिया,रितेश जैन,प्रभुदयाल उजाला, मंगल अग्रवाल व कुलवंत भाटिया अनिल अग्रवाल के निधन का समाचार मिलते ही सुबह 5 बजे से सक्रिय हुए व देहदान की प्रक्रिया पूर्ण करने में सहयोग किया। राजीव अग्रवाल ने कहा अनिल अग्रवाल अब हमारे साथ नहीं हैं। इससे पूरा परिवार सदमे में हंै लेकिन उनका देहदान कर परिवार ने उनकी इच्छा का सम्मान किया एवं अनिल हमारे परिवार के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेंगे।

 राज आढ़तिया ने कहा तकीनीकी कारण  से अनिल अग्रवाल का नेत्रदान नहीं हो पाया, लेकिन देहदान से मेडिकल के छात्रों को रिसर्च में मदद मिलेगी व समाज को भविष्य के बेहतर डॉक्टर मिलेंगे। इस दुखद घड़ी में देहदान का निर्णय लेने हमारी संस्था अग्रवाल परिवार को नमन करती  है व आशा करती है कि समाज अग्रवाल परिवार के निर्णय से प्रेरणा लेगा।

नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार , कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई, रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, मंगल अग्रवाल,किरण भंडारी, उज्जवल पींचा, सत्येंद्र राजपूत, सुरेश जैन, राजेश पारख,पीयूष मालवीय, विकास जायसवाल, मुकेश राठी, प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, सपन जैन, यतीन्द्र चावड़ा, बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख, सूरज साहू , मोहित अग्रवाल,चेतन जैन,दयाराम टांक ने अनिल अग्रवाल को श्रद्धांजलि दी व अग्रवाल परिवार को साधुवाद दिया।


अन्य पोस्ट