दुर्ग

सेवानिवृत्ति विदाई समारोह में कर्मियों ने बांटे खट्टे-मीठे अनुभव
01-Aug-2023 3:29 PM
सेवानिवृत्ति विदाई समारोह में कर्मियों  ने बांटे खट्टे-मीठे अनुभव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 1 अगस्त। नगर पालिक निगम परिसर में कार्यक्रम का आयोजन कर सेवानिवृत्ति कर्मचारियों को विदाई दी गई। विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर व सभापति राजेश यादव ने सचिव शरद रत्नाकर ने अपने 38 वर्ष निगम में सेवाएं दी। लिपिक अनिल मनहरे ने अपने 34 वर्ष कार्यकाल पूरा किया।

सहायक राजस्व निरीक्षक आफाक कुरैशी और सफाई कर्मी मंगू बाई का शाल एवं श्रीफल भेंट कर पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी साथ सम्मान किया। इस अवसर पर सभी ने कार्य के दौरान हुए खट्टे-मीठे अनुभव को साझा किया। उन्होंने ने प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंट करते हुए उनके द्वारा किए गये कार्यों की सराहना की। वहीं नगर निगम के अधिकारियों ने चारों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुष्प भेंट की।

विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि अपने जीवन का आधा समय आपने निगम प्रशासन को दिया है, आने वाला समय आपका और भी बेहतर हो, निगम परिवार ऐसी कामना करता है, सेवानिवृत्त के बाद कभी भी कोई परेशानी होने पर निगम परिवार सदैव साथ होने का भरोसा उन्हें दिलाया गया।

आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को निगम के हर कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए कई उपलब्धियां हासिल किए है जिसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किए। इस दौरान कार्यक्रम समारोह में मौजूद एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी,संजय कोहले, दीपक साहू,भोला महोविया,जयश्री जोशी, हमीद खोखर, मनदीप सिंह भाटिया, पार्षद भास्कर कुंडले,उपायुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,राजेंश पांडेय,आरके पालिया, जितेंद्र समैया समेत आदि अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।


अन्य पोस्ट