दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 31 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा जारी की गई अपनी नई कार्यकारिणी में राज्यसभा सांसद, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर सरोज पांडेय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की नियुक्ति के पश्चात उनके जल परिसर स्थित कार्यालय में भाजपा के कार्यकर्ताओं, समर्थकों द्वारा उन्हें पुष्प गुच्छ एवं मिठाई खिलाकर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की बधाई प्रेषित करने वालों में चेंबर ऑफ कॉमर्स, व्यापारिक संगठन, सामाजिक संगठन ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय सबसे पहला भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ह्रदय से धन्यवाद एवं साधुवाद ज्ञापित करती हूं। पूर्व में पार्टी ने मुझे विभिन्न पदों पर कार्य करने का अवसर प्रदान किया राष्ट्रीय महासचिव ,राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं विभिन्न दायित्व समय समय पर मुझे प्राप्त हुए पुन: फिर से एक बार पार्टी ने मुझ पर भरोसा करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व प्रदान किया है। पूर्व की तरह दायित्व का निर्वाह करूंगी और भारतीय जनता पार्टी को देश एवं प्रदेश में भाजपा की जीत सुनिश्चित करूंगी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को उनकी बधाई एवं शुभकामनाएं स्वीकार कर धन्यवाद ज्ञापित करती हूं।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर उषा टावरी राजेंद्र शर्मा भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी पूर्व विधायक सावला राम डहरे अहिवारा नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा जिला उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार कांतिलाल जैन गोलू जिला मंत्री मनोज मिश्रा दीपक चोपड़ा मीडिया प्रभारी राजा महोबिया सरिता मिश्रा नितेश साहू रिंकी अग्रवाल सत्येंद्र सिंह विजय जयसवाल भूषण अग्रवाल मौसमी ताम्रकार श्वेता बक्शी तनुजा बघेल मीनू निषाद रहे।