दुर्ग

मोदी सरकार की योजनाओं से किसानों की आय दोगुनी होगी-हर्षा
29-Jul-2023 8:52 PM
मोदी सरकार की योजनाओं से किसानों की आय दोगुनी होगी-हर्षा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 29 जुलाई। कृषि विज्ञान केंद्र पाहन्दा ‘अ’ में प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र का उद्घाटन का सीधा प्रसारण का कार्यक्रम रखा गया था। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय किसानों के साथ हर्षा चंद्राकर सदस्य जिला पंचायत दुर्ग उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 1.25 लाख से अधिक पीएम किसान समृद्धि केंद्रों को राष्ट्र को समर्पित किया, सल्फर से लेपित यूरिया की एक नई किस्म यूरिया गोल्ड लॉन्च किया, इसके अलावा 8.5 करोड़ लाभार्थियों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत लगभग 17,000 करोड़ रुपये की 14वीं किस्त जारी की।

हर्षा चंद्राकर ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने किसानों की स्थिति में सुधार के लिए लगातार काम कर रही है, केन्द्र सरकार द्वारा किसानो के लिए जो योजनाए चलाई जा रही है अगर इसका लाभ किसान को मिले तो किसानों की आय निश्चित रूप से दोगुनी हो जाएगी।

भारत में जब कोई किसान यूरिया खरीदने जाता है, तो उसे विश्वास होता है कि यह मोदी की गारंटी है।उपस्थित किसानों को मुफ्त हल्दी, करोंदा की नर्सरी पौधे का वितरण किया गया, केंद्र में संचालित बटेर पालन केंद्र, बीज ग्रेडेशन केंद्र का निरीक्षण भी किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से लोकमणी चंद्राकर, रेवती सोनकर, घनश्याम कौशिक, कैलास यादव, मोहन साहू , अशोक निषाद, सुरेन्द साहू, राजेंद्र साहू, नारायण वर्मा, प्रमिला ठाकुर, पूनम साहू ताम्रध्वज निषाद, संस्था प्रमुख डॉ विजय जैन, वैज्ञानिक ईश्वरी साहू, कमलनारायण वर्मा, ललिता रामटेके, विनय नायक, डॉ प्रफुल,आरती टिकरिया, स्वेता मंडल, सृष्टि तिवारी, किशोर सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट