दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लवन, 29 जुलाई। क्षेत्र में हो रही डीजल चोरी के घटनाओं के मद्देनजर आरोपी का पता तलाश कर कार्रवाई बाबत निर्देश प्राप्त हुआ है, जिसके पालन में थाना लवन प्रभारी उप निरीक्षक उमेश वर्मा द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है एवं थाना लवन में घटित विभिन्न डीजल चोरी के मामले का निराकरण हेतु टीम गठित कर आरोपी गढ़ की पता तलाश की जा रही थी।
मुखबिर सूचना पर आरोपी नितेश सुलतानिया को पकड़ कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने अन्य साथी के साथ लवन मार्ग पर खड़ी वाहनों से डीजल चोरी करना कूल 05 घटनाओं को अंजाम देना बताया।
आरोपी नितेश सुल्तानिया से घटना में प्रयोग महिंद्रा कार व व्यास नारायण कोसले से 35 लीटर वाली तीन डिब्बा में भरी कुल 105 लीटर डीजल कीमती 10,080 एवं एक प्लास्टिक पाइप जब्त किया गया। आरोपी नितेश सुलतानिया, व्यास नारायण कोसले एवं सोनू कमलेश को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।