दुर्ग

अवारा मवेशी पकड़ाए, पशु मालिकों के खिलाफ जुर्माना
29-Jul-2023 3:24 PM
अवारा मवेशी पकड़ाए, पशु मालिकों के खिलाफ जुर्माना

दुर्ग, 29 जुलाई। नगर पालिक निगम क्षेत्र में रोड गली मोहल्ले पर व सार्वजनिक स्थानों पर मवेशियों के झुंड की वजह से दुर्घटना की आशंका होने लगी है। इसे देखते हुए दुर्ग नगर पालिक निगम प्रशासन द्वारा मवेशियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के आदेशानुसार रोका छेका अभियान के तहत। निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देशानुसार अतिक्रमण अमला द्वारा लगातार तीन दिनों में पकड़े 113 आवारा पशु को रोड,गली मोहल्ले सार्वजनिक क्षेत्रों पर घूमते मिले,आज पशुओं को पकडऩे कार्रवाई की गई है। जिसको सडक़ पर विचरण करने वाले पशुओं के कारण आये दिन वाहन चलाने वालों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे पशुपालकों पर भी सख्त कार्रवाई की तैयारी है जो मवेशियों को बाहर छोड़ देते हैं। अतिक्रमण नोडल अधिकारी दुर्गेश गुप्ता ने निगम क्षेत्र के लोगों से कहा कि अपने पालतू मवेशियों को सडक़ पर घूमने के लिए न छोड़े। आवारा पशुओं को पकडऩे के कार्य में सख्ती बरतें पशु मालिकों के खिलाफ जुर्माना कर कार्रवाई की जाएगी


अन्य पोस्ट