दुर्ग
दुर्ग, 29 जुलाई। गीत संगीत के माध्यम से पिछले 8 वर्षों से भूमिगत जल स्तर बनाए रखने के प्रति जनमानस के बीच गीत संगीत के माध्यम से इस विषय में कार्यरत संस्था द रेन ड्रॉप दुर्ग और फेसबुक लाइव के माध्यम से अपने हजारों सदस्यों की सांगीतिक गतिविधियों के साथ वॉइस ऑफ छत्तीसगढ़ का अमर गायक स्व. मो.रफी साहब के गीतों से भरी एक शाम का आयोजन रविवार 30 जुलाई को श्री सतरूपा शीतला मंदिर परिसर, सिविल लाइन दुर्ग में शाम 5 बजे से प्रारंभ होगा।
इस कार्यक्रम में रफी साहब की गायकी के हर रंगों से लबरेज सदाबहार गीतों की प्रस्तुति रफी साहब के मुरीद और कृतज्ञ श्रोता सत्या पांडे,मोहम्मद फारुख, रावडा जानकी रमैया,विक्रम ठाकुर, शारिक अली मन्नी,विजय कोठारी मोहम्मद खान रिजवी,हेमंत साहू,प्रवीण मेश्राम,शाहिद खान,माधवराव,राजेश जैन सराफ,शिखा मलिक,शर्मिला दत्त,माधुरी आनंद,पाली घोष,रेणु शर्मा,तृप्ति साहू और शिप्रा मंडल देंगे।
दुर्ग भिलाई के समस्त रसिक श्रोता सुरों के शहंशाह मोहम्मद रफी साहब को श्रद्धांजलि अर्पण हेतु रविवार 30 जुलाई शाम 5 बजे श्री सतरूपा शीतला मंदिर प्रांगण,सिविल लाइंस,दुर्ग में सादर आमंत्रित हैं।