दुर्ग

एक दिनी बाढ़ और आपदा प्रशिक्षण-प्रदर्शन कार्यक्रम
29-Jul-2023 2:32 PM
एक दिनी बाढ़ और आपदा प्रशिक्षण-प्रदर्शन कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 29 जुलाई।
कलेक्टर व अध्यक्ष, इंडियन रेडक्रास सोसायटी पुष्पेन्द्र सिंह मीणा प्रेरणा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व सचिव डॉ.जे.पी. मेश्राम इंडियन रेडक्रास सोसायटी तथा जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग एवं जिला आपदा प्रबंधन समिति (होम गार्ड) के संयुक्त आयोजन में एक दिवसीय बाढ़ एवं आपदा प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन कार्यक्रम दुर्ग नगर स्थित शास.प्रा.शाला पोटिया के पिछे स्थित ‘‘माता तालाब’’ में शुक्रवार को किया गया। 

कार्यकम में जिले के लगभग शासकीय व अशासकीय विद्यालय एवं महाविद्यालय केएक हजार युथ व जुनियर रेडक्रास के छात्र-छात्राएं एवं प्रभारीगण सम्मिलित हुए। इसके साथ उक्त कार्यक्रम में आसपास क्षेत्र के रहवासीयों ने भी बड़ी संख्या में सहभागिता निभाई। उक्त बाढ़ एवं आपदा प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन कार्यक्रम के उद्घाटन में नागेन्द्र कुमार सिन्हा, जिला सेनानी दुर्ग, कार्यक्रम प्रभारी सरिता अग्रवाल, डॉ. रेशमा लकेश गल्र्स कॉलेज दुर्ग एवं संगीता वर्मा घनश्याम कॉलेज दुर्ग द्वारा किया गया। 

इस दौरान नागेन्द्र कुमार सिन्हा ने उपस्थित जूनियर एवं यूथ रेडक्रॉस के छात्र-छात्राओं को अपने संबोधन में कहा कि आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण हर नागरिक को लेना चाहिए। आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण प्राप्त नागरिक अपने के साथ इससे जरूरतमंद नागरिक की जन हानि को बचाता है। आपदा में फंसे उस व्यक्ति का दृढ़ निश्चय बहुत मजबूत होना चाहिए। सिन्हा ने एस.डी.आर.एफ. के द्वारा चलाये गये कठिन रेस्क्यू मिशन के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। कार्यक्रम को सहा. परियोजना अधिकारी विवेक शर्मा ने भी संबोधित किया। सरिता अग्रवाल ने कार्यक्रम का स्वागत उदबोधन दिया।

उक्त प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन कार्यक्रम पोटिया स्थित छ: एकड़ में फैला हुआ माता तालाब में जिला आपदा प्रबंधन समिति के प्रमुख नागेन्द्र कुमार सिन्हा जिला कमाण्डेट एवं उनके प्रशिक्षको के द्वारा लाइव प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षकों द्वारा जूनियर रेडक्रास के छात्र-छात्राओं एवं जन मानस को बाढ़ में प्रभावित एवं फंसे हुए व्यक्तियों को बचाने एवं पानी में डूबते हुए व्यक्तियों को तत्काल प्राथमिक सहायता एवं प्रभावित व्यक्ति के पेट से पानी निकालने की विधि बताई गई। घनीराम यादव टीम प्रभारी के द्वारा सिमित एवं घरेलू संसाधनों का उपयोग करते हुए कैसे बाढ़ से बचा जाए इसकी जानकारी दी गई। इसके अंतर्गत जैसे खाली 05 प्लास्टिक के पानी बॉटल, 02 खाली टीपा, 2 मटका राफ्ट, गेलन राफ्ट, आदि से बाढ़ से बचा जा सकता है। 

कार्यशाला के दौरान आपदा प्रबंधन के सदस्यों द्वारा बाढ़ एवं आपदा में उपयोग किये जाने वाले आधुनिक उपकरणो एवं सिमित संसाधनों द्वारा बचाव की जानकारी दी गई तथा एस.डी.आर.एफ. के द्वारा स्कोबा डाईविंग करके लाईव डेमो दिया गया जिसके अंतर्गत पानी में डुबे हुए व्यक्ति को कैसे ढूंढा जा सके। इसके पश्चात फायर फाईटिंग के अंतर्गत आग को बुछाने के भी उपाय छात्र-छात्राओं एवं प्रभारियों को डेमो करके दिखाया गया तथा छात्र-छात्राओं को भी डेमो करने को कहा गया। जिसके अंतर्गत गैस सिलेण्डर में लगी आग को गीले चादर, प्लास्टिक बाल्टी बड़ा, तथा हाथ से बंद करना सिखाया गया। इसके साथ-साथ शास.उ.मा.वि. उरला के जुनियर छात्र लिकेश साहू ने अपना आज के कार्यक्रम के उपरांत अनुभव बताया कि बाढ़ तथा आग लगने पर कैसे सावधानी रखनी चाहिए तथा अपने आस पास के साधन से इनसे कैसे अपने जीवन को बचाया जा सकता है। 


अन्य पोस्ट