दुर्ग
दुर्ग जिले के गंज मंडी में भी लाइव प्रसारण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 28 जुलाई। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों के हित में 1.25 लाख किसान समृद्ध केंद्रों को राष्ट्र को समर्पित प्रधानमंत्री सम्मान निधि का 14वीं किस्त जारी व यूरिया कोटेड सल्फर का शुभारंभ राजस्थान के सीकर से किया गया। जिसका सीधा प्रसारण जिले के विभिन्न किसान समृद्धि केंद्रों किया गया। इसी तरह दुर्ग जिले के गंज मंडी में भी लाइव प्रसारण आयोजित कर किसानों को प्रधानमंत्री के उद्बोधन को दिखाया व सुनाया गया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने उद्बोधन कहा कि यह किसान समृद्धि केंद्र किसानों के जीवन में समृद्धि लाएगी देश में अब तक 1.25 लाख की संख्या में किसान समृद्धि केंद्र खोले जा चुके हैं। आगामी दिनों में यह संख्या 2 लाख से पार होने वाली है। निश्चित ही यह किसानों के आय को दुगुनी एवं किसानो की दशा और दिशा सुधारने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।
इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा दुर्ग विनायक ताम्रकार, भाजपा जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, भाजपा आईटी सेल प्रभारी जितेंद्र सिंह राजपूत, भाजपा पटरीपार मंडल अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, मंडल महामंत्री मनमोहन शर्मा शामिल रहे।