दुर्ग

शहर में सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देने हो डोम युक्त ओपन कला मंच का निर्माण, विधायक अमल करें- ईश्वर राजपूत
28-Jul-2023 3:55 PM
शहर में सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देने हो डोम युक्त ओपन कला मंच का निर्माण, विधायक अमल करें- ईश्वर राजपूत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 28 जुलाई। 
छत्तीसगढ़ मंच ने शहर में सांस्कृतिक  आयोजनों  को बढ़ावा देने तथा कलाकारों की प्रतिभा को उभारने शहर के शिवनाथ नदी स्थित महमरा घाट , ठगड़ा बांध एवं नगर चौपाटी में ओपन कला मंच (डोम युक्त) निर्माण की मांग नगर के सक्रिय विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल से की है। 

मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने उक्त मांग को उठाते हुए जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में छत्तीसगढ़ मंच द्वारा इन स्थानों पर डोम युक्त ओपन कला मंच निर्माण की मांग विधायक से की गई थी, जिस पर विधायक ने सहमति जताते हुए उक्त स्थल पर मंच निर्माण की घोषणा भी की थी।

ज्ञात हो कि उक्त तीनों स्थल पर पिकनिक स्पॉट एवं चौपाटी बनने जा रही है, जिससे शहरवासी अवकाश एवं फुर्सत के क्षणों में इन स्थानों पर अपना समय व्यतीत करने जाएंगे। उक्त स्थलों पर अगर मंच का निर्माण हो तो वहां पर सांस्कृतिक आयोजनों के अलावा गीत संगीत, नृत्य, धार्मिक, सामाजिक एवं अन्य गतिविधियां एवं आयोजन होते रहने से शहरवासियों का भरपूर मनोरंजन होगा तथा समय भी अच्छे से व्यतीत होगा व शहर के सांस्कृतिक आयोजनों के साथ-साथ यहां के कलाकारों को भी बढ़ावा एवं प्रोत्साहन मिलेगा।

छत्तीसगढ़ मंच के संरक्षक तुलसी सोनी ,विमलचंद तिवारी एवं दिनेश जैन, त्रिलोक सोनी ,युनुस चौहान, संजय खंडेलवाल, हरीश सोनी ,बाबू भाई ,गुरमीत सिंग भाटिया, मयंक सिंह, जवाहर सिंह राजपूत सहित अन्य लोगो ने विधायक एवम महापौर से उक्त स्थलो पर डोम युक्त ओपन कला मंच निर्माण किए जाने की पुन: मांग की है।


अन्य पोस्ट