दुर्ग

समस्याओं को लेकर भाजपा का धरना-प्रदर्शन
28-Jul-2023 3:30 PM
समस्याओं को लेकर भाजपा का धरना-प्रदर्शन

एक सप्ताह के भीतर निराकरण नहीं हुआ तो होगा उग्र प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमधा, 28 जुलाई।
बुधवार को नगर पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार, पुलिस प्रशासन की लापरवाही एवं शराब भट्टी को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग को लेकर भाजपा के धमधा देवकर साजा परपोड़ी थान खमरिया नगर पंचायतों ने एक साथ  धमधा नगर में धरना प्रदर्शन किया, जिसमें हजारों कार्यकर्ता शामिल थे।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना ने कहा कि साजा विधानसभा की पांचों नगर पंचायतों मेंअव्यवस्था का आलम है। कांग्रेस ने सब्बो बैंक के सब्बो कर्जा 10 दिन में माफ शराबबंदी के साथ 36 घोषणाओं में से किसी भी वादे को सरकार पूरा नहीं कर पाई है। झूठ की बुनियाद पर  सरकार खड़ी है जनता को धोखा दे रही है. कांग्रेस पार्टी ने गंगाजल की सौगंध खाकर शराबबंदी की बात गई थी जो आज तक नहीं हो पाई।

भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार की पूरी योजना फ्लाप हो रही है। नरवा गरवा घुरवा बारी  में से कहीं भी  सही कार्य नहीं हो रहे हैं। बिरनपुर कांड हो गया लेकिन कांग्रेस का एक मंत्री आज तक बिरनपुर नहीं गया है। वह एक वर्ग विशेष का हितैषी और एक वर्ग विशेष का विरोधी है। इस बार साजा की जनता जागरूक हो गई है। कांग्रेस सत्ता के मद में चूर है इसका गलत परिणाम शीघ्र मिलेगा।

 पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष खमरिया राजेश ठाकुर, ज्वाला सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष अहिवारा नटवर ताम्रकार जिला  महामंत्री ललित चंद्राकर सुरेंद्र कौशिक मंडल अध्यक्ष रोहित सिंह ठाकुर रमन यादव श्वेता शर्मा अधिवक्ता मूलचंद शर्मा जय सिंह राजपूत अजय अग्रवाल विनीता अग्रवाल महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी सांसद प्रतिनिधि विमल पटेल अरविंद ताम्रकार जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र साहू ने भी सभा को संबोधित किया।

सभा समाप्ति के पश्चात भाजपाइयों ने शराब भट्टी जाकर चखना सेंटर को बंद करने की बात को लेकर चक्काजाम किया, वहीं थाने जाकर मोटर साइकिल चोरों को पकडऩे की मांग की।
 विद्युत मंडल में भी कटौती को लेकर अधिकारियों से चर्चा की, पश्चात नगर पंचायत पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने खूब हंगामा किया। पुलिस बल काफी संख्या में उपस्थित थी। 
बैरिकेड तोडऩे को लेकर कार्यकर्ताओं और पुलिस वालों के साथ झूमाझटकी हुई। अनुविभागीय अधिकारी विनय सोनी ने पहुंच कर भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्या को सुनकर यथासंभव हल करने की बात कही।

पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना ने  कहा कि एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का हल नहीं हुआ तो इससे भी उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस अवसर पर रोहित ठाकुर सुनील गुप्ता भूषण धीवर नरेश साहू प्रदीप ताम्रकार नथमल कोठारी आरूणी दानी उज्जवल ताम्रकार देवनाथ सिन्हा दीपक चौहान दीपक राजपूत सोहन सिन्हा माधव सिन्हा राजेंद्र ठाकुर राम राज पटेल दिलीप गुप्ता प्रीतम यादव राजा स्वर्णकार मुकेश साहू  के साथ के साथ हजारों संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट