दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 28 जुलाई। जयंती नगर निवासी गुजराती दाबेली सेंटर के संचालक निलेश शिवलाल भाई वाढेर ने अपने जन्मदिन के अवसर पर अपने देहदान की घोषणा कर देहदान की वसीयत नवदृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, रितेश जैन, हरमन दुलाई को सौंपी। नीलेश की माता सावित्री बेन, पत्नी आशा वाढेर व भतीजी कुसंगी बेन ने देहदान हेतु सहमति दी।
निलेश ने कहा जन्मदिन को शुभ घड़ी मानते हुए हमने यह निर्णय लिया ताकि जन्मदिन सार्थक हो सके और मुझे वर्षों तक यह जन्मदिन याद रहेगा, मेरे जाने के बाद मेरे शरीर से समाज का भला हो मै रहूं न रहूं यही मेरे जीवन की पहचान रहेगी।
दयाराम भाई टांक ने कहा पटरी पार के लोग नीलेश की दाबेली के दीवाने हैं अत: दाबेली की वजह से नीलेश पुरे क्षेत्र में लोकप्रिय है अत: उनके देहदान से जागरूकता बढ़ेगी लोग नीलेश का अनुसरण करेंगे।
नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य जितेंद्र हासवानी ने कहा हमारी संस्था लगातार लोगों को नेत्रदान ,देहदान व रक्तदान हेतु जागरूक कर रही है, जिसके सुखद परिणाम आ रहे हैं।
भविष्य में यदि कोई देहदान व नेत्रदान पर कोई जानकारी चाहता है तो हमारे सदस्यों से सम्पर्क करे या 9827190500 / 9340007904 नंबर पर फोन कर जानकारी ले सकता है।
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई, रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, मंगल अग्रवाल, किरण भंडारी, उज्जवल पींचा, सत्येंद्र राजपूत, सुरेश जैन, राजेश पारख, पीयूष मालवीय, विकास जायसवाल, मुकेश राठी, प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, सपन जैन, यतीन्द्र चावड़ा, बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख, सूरज साहू, मोहित अग्रवाल, चेतन जैन, दयाराम टांक ने नीलेश को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी व देहदान के निर्णय हेतु साधुवाद दिया।