दुर्ग

स्वर्ण उदय ने मनाया 50वां स्थापना दिवस
28-Jul-2023 3:07 PM
स्वर्ण उदय ने मनाया 50वां स्थापना दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 28 जुलाई। जेसीआई दुर्ग भिलाई (स्वर्ण उदय) के  अध्यक्ष जेसी सुरेंद्र मोनिका खेतान ने बताया कि जेसीआई का 50वां स्थापना दिवस चौहान इनपीरियन में सूफी नाइट के साथ स्वर्ण उत्सव के रूप में मनाया गया। स्थापना दिवस का शुभारंभ जेसीलेट जिनीषा पाटनी द्वारा गणेश वंदना व जेसी आस्था पढक़र किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लगभग 35 पूर्व अध्यक्षों की उपस्थिति में जेसीवीक डायरेक्टर जेसी सागर सक्सेरिया ने 9 से 15 सितंबर तक होने वाले जेसीवीक का ऐलान किया व होने वाले प्रोग्राम हौसलों की उड़ान (50 वर्कशॉप), ज्ञानोदय स्कूल में आयोजित  राइजिंग स्टार के नाम से चैरिटी प्रोग्राम, हेल्थ चेकअप व कार्निवाल 92 की जानकारी दी।

जेसीवीक डायरेक्टर सागर रिया सक्सेरिया ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि जेसीवीक का नाम एकयम एवं जेसीवीक की टैगलाइन द गोल्डन इको ऑफ टूगेदरनेस निर्धारित किया गया जिसके लिये क्रमश: लेडीजेसी अस्मित जगदीप सिंह बेदी एवं लेडीजेसी वैशाली पीयूष राठी को पुरस्कृत किया गया।

जेसी अध्यक्ष सुरेंद्र मोनिका खेतान द्वारा सभा में उपस्थित सभी पूर्व अध्यक्षों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। स्थापना दिवस के इस अवसर पर जेसी शैलेंद्र श्वेता ताम्रकार ने लगभग 95 जेसीआई कपल का रजिस्ट्रेशन कर  उपस्थिति दर्ज कराई, जेसी विजय पूनम राठी व जेसी विजय भीगी राठी ने सभी जेसी मेंबर्स को गेम्स खिलाकर मनोरंजन किया।

  जेसीआई दुर्ग- भिलाई स्थापना दिवस के मुख्य अतिथि पूर्व जेसी अध्यक्ष  मूलचंद जैन ने अपनी वाणी से उपस्थित जनों को अनुग्रहित किया। पूर्व अध्यक्ष जेसी प्रशांत गोलछा, जेसी विनोद जैन व जेसी राजेश सांखला ने जेसीआई के उद्देश्य व खूबियों पर रोशनी डाली।

पूर्व चेयरपर्सन लेडी जेसी ट्विंकल दीप गोयल, एवं जेसी सुमन नवीन अग्रवाल ने अपनी अच्छी यादों को साझा किया व जेसीआई के महत्व को समझाया।

स्थापना दिवस के प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी राकेश रेखा गोलछा, जेसी अर्पित कोमल चांडक, जेसी गोपाल प्रियंका चांडक, जेसी आनंद रानी जैन ने इस अवसर पर सूफी गानों का रंगारंग प्रोग्राम रखा व अपनी टीम व साथ ही साथ हमारे मेंटर प्रणय राखी माहेश्वरी  सूफी गानों पर डांस  परफॉर्मेंस दिया।

आईपीपी पूर्व अध्यक्ष जेसी मोनीष अंबालिका अग्रवाल ने अपने संबोधन में जेसीआई द्वारा व्यक्तित्व विकास के संबंध में अपने विचार रखे जो कि जेसीआई का मूल उद्देश्य है।

  स्थापना दिवस में जेसीआई विजय सुचिता राठी, जेसे रितेश कुमार, जेसी नितेश केडिया जेसी आदित्य राठी जैसी अनिल अंजू अरोरा जेसी कमलेश लीना राजा, जेसी सुरेंद्र श्वेता ताम्रकार इन सभी ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।


अन्य पोस्ट