दुर्ग

राज्य स्तरीय खेल के लिए दुर्ग के 18 खिलाडिय़ों का चयन
24-Jul-2023 4:09 PM
राज्य स्तरीय खेल के लिए  दुर्ग के 18 खिलाडिय़ों का चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई,  24  जुलाई। राज्य स्तरीय खेल के लिए दुर्ग के 18 खिलाडिय़ों का चयन किया गया।

ज्ञात हो कि 21 जुलाई को  संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता बालोद में आयोजित किया गया था। जिसमें एलाइट ताइक्वांडो एकेडमी रामनगर कैम्प-1 भिलाई के खिलाडिय़ों का प्रदर्शन शानदार रहा एवं राज्य स्तरीय के लिए कुल 18 खिलाडिय़ों का चयन किया गया।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाडय़ों में बालिका वर्ग में- आनन्या, श्रद्धा, गौरी, अंशु राय, दीपिका,  वर्षा चौधरी, प्रियंका चौहान, उमा देवांगन, सलोनी, हनी खातून हैं, वहीं बालक वर्ग में- अविनाश राय, सागर बंजारे, शिवा प्रजापति, गौरव, आर. चिन्ना, अरनव कुमार, कोमल कुमार एवं लक्की टंडन शामिल हैं।

ये सभी खिलाडी अगस्त में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दुर्ग जिले को प्रतिनिधित्व करेंगे। इन सभी खिलाडिय़ों को उनके कोच ने ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई दी।


अन्य पोस्ट