दुर्ग

बाइक चोरों पर कार्रवाई की मांग, भाजपाइयों ने की टीआई से मुलाकात
23-Jul-2023 7:29 PM
बाइक चोरों पर कार्रवाई की मांग, भाजपाइयों ने की टीआई से मुलाकात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमधा, 23 जुलाई। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अधिवक्ता रोहित सिंह ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धमधा थाना प्रभारी जगदीश मंडावी से मुलाकात कर क्षेत्र में हो रहे मोटरसाइकिल की चोरियों को लेकर कड़ी कार्यवाही कर चोरी का पर्दाफाश करने की मांग की।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में कई मोटरसाइकिल की चोरियां हुई है। कुछ लोगों द्वारा मोटरसाइकिल चोरी कर छुपा दिया जाता है और धीरे से उसको बेचने की फिराक में रहते हैं। इसी कड़ी में धमधा पुलिस ने एक्टिवा सीजी 07 बी ई 5613 और प्लैटिना सीजी 08 ए एम 2276 को लावारिस हालत जब्त किया है।

क्षेत्र में बढ़ती चोरियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना पहुंचकर थानेदार जगदीश मंडावी से तत्काल कार्यवाही की मांग की।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के  मंडल महामंत्री सुनील गुप्ता बृजेंद्र दानी रमन यादव मोहन पटेल प्रदीप ताम्रकार युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजा स्वर्णकार दिलीप गुप्ता दीपक चौहान करण ताम्रकार के साथ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

थाना प्रभारी जगदीश मंडावी का कहना है कि एक एक्टिवा और एक प्लैटिना लावारिस हालत में पाई गई है।बढ़ती चोरियों को लेकर धमधा पुलिस द्वारा गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट