दुर्ग

भूषण सोनी का निधन
22-Jul-2023 4:00 PM
 भूषण सोनी का निधन

 धमधा, 22 जुलाई। धमधा वार्ड 10 के निवासी भूषण सोनी (40 वर्ष) का शुक्रवार को निधन हो गया। बजरंग चौक के पास 21 जुलाई की दोपहर करीब 1.30 बजे चक्कर आने से वे गिर गए।  मित्रों ने शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां  चिकित्सक ने  हृदयघात से मृत घोषित किया गया।

वे कांग्रेस पार्टी के सक्रिय सदस्य  के रूप में सेवा दे रहे थे। वे भरापूरा परिवार  को छोडक़र चले गए। वे संतोष सोनी के पिता और यशवंत सोनी के छोटे भाई थे। अंतिम संस्कार नगर के मुक्तिधाम में किया गया। इस दौरान नगर अध्यक्ष सुनीता राजीव गुप्ता के साथ परिवारजन, मित्रगण, वार्डवासी, प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट