दुर्ग

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में मना हरेली तिहार
18-Jul-2023 3:16 PM
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में मना हरेली तिहार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 18 जुलाई। सोमवार को जिला सहकारी केन्द्री य बैंक मर्यादित दुर्ग के प्रधान कार्यालय में हरेली तिहार बड़े धूम-धाम से मनाया गया।  इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू ने खेती किसानी से जुड़े हल एवं कृषि यंत्रों की पूजा अर्चना की एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया।

हरेली के अवसर पर बैंक अध्यक्ष राजेन्द्र साहू एवं अपेक्षा व्यास मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित समस्त कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजन चिला एवं गुलगुला भजि या का लुफ्त उठाया। छत्तीसगढ़ के प्रथम तिहार पर बैंक अध्यक्ष ने समस्त अधिकारी-कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी।  साथ ही किसान भाईयों के लिए अच्छी फसल पैदावार की कामना की।

इस अवसर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण चन्द्राकर, उपाध्यक्ष राजेन्द्र रामटेके, बैंक अधिकारी हृदेश शर्मा, एस.के.निवसरकर, दीनबंधु ठाकुर, एस.पी.वाहने, धीरेन्द्र देवांगन सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट