दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 16 जुलाई। प्रिज्म स्कूल आफ एजुकेशन के द्वारा पन्द्रह दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें बी.एड सेमेस्टर तृतीय के सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।
महाविद्यालय में छात्रों के द्वारा आर्ट एंड क्राफ्ट से संबंधित गतिविधियों को कॉलेज की प्राध्यापिका लीना वैष्णव के द्वारा विद्यार्थियों को मिट्टी के बर्तन से कलाकृति करना, कार्ड बनाना, मधुबनी आर्ट, वर्ली पेंट, बांस की कारीगर करना सिखाया। वर्कशॉप का समापन महकाखुर्द के शासकीय प्राथमिक शाला में बी.एड के विद्यार्थियों के द्वारा स्कूल के विद्यार्थियों को आर्ट एंड क्राफ्ट सिखा कर किया गया।
स्कूल के प्राचार्य परमेश्वर प्रसाद टंडन ने प्रिज्म संस्थान की सराहना की तथा अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम नियमित रुप से होने चाहिए। स्कूल की अध्यापिका विमला बनपाल तथा मनीषा गौतम ने भी आभार व्यक्त किया।
पन्द्रह दिवसीय वर्कशॉप के समापन में कालेज की प्राचार्य डॉ. अंजना ने धन्यवाद ज्ञापन किया तथा अपने समस्त स्टाफ तथा बी.एड के विद्यार्थियों को अग्रणी कार्य के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम का संचालन बी.एड की छात्रा नोमेश्वरी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज की प्राध्यापिका मीनाक्षी देवी, उमा देवी ,डॉ दुर्गा ,अंजू शर्मा, केमलता, स्वर्णलता सुमन, सुषमा तथा वेद प्रकाश उपस्थित थे।