दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 जुलाई। जैन आचार्य परम पूज्य श्री 108 काम कुमार नंदी जी मुनिराज की निर्मम हत्या के विरोध में सकल जैन समाज दुर्ग के द्वारा हत्यारों पर त्वरित कार्रवाई हेतु राष्ट्रपति, राज्यपाल के नाम ज्ञापन जिलाधीश पुष्पेंद्र मीणा को सौंपा गया। सकल जैन समाज दुर्ग के आवाहन पर जैन समाज के सभी वर्ग के लोगों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई हेतु राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
देश के विभिन्न क्षेत्रों में आज जैन समाज के लोगों ने अपने आचार्य की निर्मम हत्या के विरोध में पूरे भारत भर में राष्ट्रपति एवं राज्यपाल प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए दोषियों को कठोर से कठोर सजा देने की मांग की।
जैसा कि आपको विदित है कि बेलगांव जिले में चिकोड़ी तालुका में नंदी पर्वत पर स्थित जैन तीर्थ पर विराजमान जैन आचार्य प.पू. श्री 108 कामकुमार सागर जी मुनिराज की दिनांक 5 जुलाई को निर्मम हत्या कर हत्यारों ने मृत शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर बोरवेल में डाल दिये, इस जघन्य हत्याकांड के कारण सम्पूर्ण भारत ही नहीं विश्व के जैन समाज में, सभी धार्मिक समाजों में दुख व रोष व्यापत है।
इस ज्ञापन के माध्यम से जैन समाज आपसे अपेक्षा करता है कि दोषी व्यक्तियों को उनके इस कृत्य के अपराध की सजा देने हेतु विशेष कोर्ट का गठन कर उन पर तुरन्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निवेदन किया है।
साथ ही आपसे आग्रह है कि सम्पूर्ण भारत में सभी जैन धर्मो के तीर्थ क्षेत्रों, जैन समुदाय के साधु साध्वी एवं आर्यिका माताओं के चातुर्मास एवं पदविहार के समय उनकी सम्पूर्ण सुरक्षा की पूर्ण गारण्टी लेते हुए समस्त जिला अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने अनुरोध किया है।
सकल जैन समाज दुर्ग के आवाहन पर महापौर धीरज बाकलीवाल, ज्ञानचंद पाटनी सकल जैन समाज से अजय श्रीश्रीमाल चुन्नीलाल दुग्गड अधिवक्ता परिषद की अध्यक्ष नीता जैन महेंद्र दुग्गड संदीप जैन राकेश छाबड़ा महेंद्र पाटनी प्रकाश गोलछा संजू दुग्गड अमोल जैन राजेंद्र पाटनी ऋषभ गोधा तनीषा पाटनी चंचल वर्षा पाटनी शीला गोधा कमला अजमेर अनीता पाटनी प्रीति जैन सुनीता जैन सहित जैन समाज की विभिन्न संस्था प्रमुख विशेष रूप से इस ज्ञापन सौंपने के दौरान उपस्थित थे।