दुर्ग

भारती विवि की रासेयो ईकाई का पीसेगांव में विविध आयोजन
13-Jul-2023 3:39 PM
भारती विवि की रासेयो  ईकाई का  पीसेगांव में विविध आयोजन

दुर्ग, 13 जुलाई। मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत दिनांक 12 जुलाई 2023 को भारती विवि दुर्ग की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा गोद ग्राम पीसेगांव में विभिन्न आयोजन किए गए। सर्वप्रथम पंचायत भवन में मेरी माटी मेरा देश अभियान की विषय वस्तु का वर्णन ग्रामसभा में समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. स्नेह कुमार मेश्राम द्वारा किया गया। ताकि ग्रामीणों में राष्ट्रप्रेम की भावना पुन: उद्वेलित हो सके।

कार्यक्रम से बड़ी संख्या में ग्रामीण लाभान्वित हुए। इसमें पंचायत प्रतिनिधि पूजा साहू का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। तत्पश्चात गौठान परिसर पीसेगांव में ग्रामवासियों के सहयोग से वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत आम, अमरूद, कटहल, पीपल, बरगद, आंवला, बादाम आदि उपयोगी फलदायक वृक्षों का रोपण किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामवासियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। ग्रामीणों ने भविष्य में वृक्षों के संरक्षण तथा रोपण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उपरोक्त आयोजनों में डॉ. गुरु सरन लाल, डॉ. रोहित कुमार वर्मा तथा डॉक्टर गजेंद्र साहू,  स्वयंसेवक टिकेंद्र कुमार साहू आदि का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. स्नेह कुमार मेश्राम द्वारा किया गया।


अन्य पोस्ट