दुर्ग

सट्टा खिलाते 2 गिरफ्तार
12-Jul-2023 7:34 PM
 सट्टा खिलाते 2 गिरफ्तार

लवन, 12 जुलाई। पुलिस ने सट्टा खिलाते हुए 2 सटोरियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर सट्टा खिलाने वाले दो लोगों पर कार्रवाई की गई। ग्राम बरदा के पूरन लाल बघेल (40)के कब्जे से एक डॉट पेन, एक सट्टा-पट्टी कॉपी एवं नगदी रकम 1110 एवं दूसरे मामले में आरोपी परमानंद सोनवानी (53 वर्ष) धाराशिव के कब्जे से एक डॉट पेन, एक सट्टा-पट्टी कॉपी एवं नगदी 1000 बरामद कर जब्त किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 4(क) जुआ एक्ट, 6 छ. ग. जुआ (प्रतिषेध) अधि. 2022 के तहत कार्रवाई कर  गिरफ्तार कर 11 जुलाई को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


अन्य पोस्ट