दुर्ग

10 लाख की ब्राउन शुगर संग एक तस्कर गिरफ्तार
12-Jul-2023 4:08 PM
10 लाख की ब्राउन शुगर संग एक तस्कर गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई/दुर्ग, 12 जुलाई।
थाना मोहन नगर  पुलिस ने  100 पुडिय़ा ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त ब्राउन शुगर का  वजन करीब 10.580 ग्राम और कीमत करीब 10 लाख रूपए आंकी गई है । 

एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट  एवं थाना मोहन नगर की संयुक्त टीम द्वारा नशे के कारोबार पर सतत् निगाह रखी जा रही थी।, इसी दौरान एसीसीयू की टीम को  सूत्रों से पता चला की ग्रीन चौक दुर्ग, गोयल टिम्बर के बगल गली बिजली पोल के पास नागपुर महाराष्ट्र निवासी शेख इजाज भारी मात्रा में मादक पदार्थ ब्राउन शुगर अपने पास रखकर बेच रहा है। इस सूचना मिलने पर टीम द्वारा शेख इजाज को घेराबंदी कर पकड़ा गया। 

आरोपी शेख इजाज (30) यशोधरा नगर नागपुर के कब्जे से 5 बंडल में 100 पुडिया ब्राउन शुगर का वजनी करीब 10.580 ग्राम जुमला कीमती करीब 10 लाख रूपये को बरामद किया गया।

मौके पर ही आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई की गई। थाना मोहन नगर से एनडीपीएस एक्ट के तहत् अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
 


अन्य पोस्ट