दुर्ग

आधार कार्ड अपडेट,आयुष्मान कार्ड बनाने वार्डों में शिविर
12-Jul-2023 3:48 PM
आधार कार्ड अपडेट,आयुष्मान  कार्ड बनाने वार्डों में शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 जुलाई।
नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत नागरिकों की सुविधाओं के लिए लगातार अलग अलग वार्डो में शिविर लगाया जा रहा है। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने बताया कि आमतौर पर आधार कार्ड अपडेट नही होने के कारण आयुष्मान कार्ड बनाने में समस्या आ रही थी। इसी वजह से  वार्डवार आधार कार्ड अपडेट के साथ आयुष्मान कार्ड शिविर लगवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए है। 

उक्त शिविर गुरुवार दिनाँक 13 से 15 जुलाई तक वार्ड क्रमांक 05 पटेल धर्मशाला गया नगर,वार्ड क्रमांक 40 सुराना कॉलेज, वार्ड क्रमांक 41 मुस्लिम सांस्कृतिक भवन में शिविर लगाया जाएगा। 15 से 19 जुलाई वार्ड क्रमांक 42 बड़ा शिव मंदिर सुभाष नगर,वार्ड क्रमांक 07 ताम्रकार धर्मशाला,वार्ड क्रमांक 12 सामुदायिक भवन विश्व कर्मा मंदिर के सामने लगेगा। 

इसके अलावा 20 जुलाई से 22 जुलाई तक वार्ड क्रमांक 50 बोरसी जोन कार्यालय,वार्ड क्रमांक 35 सामुदायिक भवन चक्रधारी के घर सामने और वार्ड क्रमांक 55 बजरंग चौक साहू भवन में शिविर का आयोजन किया जाएगा। 
 


अन्य पोस्ट