दुर्ग

बीआईटी में होगी विभागीय परीक्षा
12-Jul-2023 3:28 PM
बीआईटी में होगी विभागीय परीक्षा

दुर्ग, 12 जुलाई।  छत्तीसगढ़ शासन, गृह विभाग, सी-अनुभाग (विभागीय परीक्षा प्रकोष्ठ) द्वारा 1 अगस्त से 8 अगस्त तक विभागीय परीक्षा आयोजित करने का कार्यक्रम घोषित किया गया है। विभागीय परीक्षा हेतु भिलाई प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), दुर्ग को परीक्षा केंद्र नामांकित किया गया है। 

उपायुक्त दुर्ग संभाग द्वारा भिलाई प्रौद्योगिकी संस्थान दुर्ग के प्राचार्य को परिपत्र जारी कर विभागीय परीक्षा संचालन हेतु परीक्षा अवधि के लिए आवश्यकतानुसार 02 कक्ष आरक्षित करने एवं परीक्षार्थियों की बैठक एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था करने कहा गया है।
 


अन्य पोस्ट