दुर्ग
निगम कार्यालय में वाहन पार्किंग के लिए शेड निर्माण
12-Jul-2023 3:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 12 जुलाई। महापौर निर्मल कोसरे एवं निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी के निर्देश पर भिलाई चरोदा निगम कार्यालय में वाहन पार्किंग शेड निर्माण कराया जा रहा है।
वर्षो पुराने शेड की हाईट कम थी जिससे जेसीबी और डंपर जैसे बड़े वाहनों की पार्किंग तथा धुलाई में असुविधा हो रही थी। जिसके कारण वाहन शेड के पुराने छोटे पाईप बदलकर उन्हें ऊंचा किया गया है। साथ ही पुरानी लगी शीट जो समय के साथ खराब हो गयी थी उन्हें भी बदला जा रहा है। दो भागो में निगम कार्यालय आफिस में लगी शेड के नवीनीकरण से कार्यालय की पार्किंग व्यवस्था ठीक रहेगी। यहाँ वहाँ खड़े वाहनों से वी.वी.आई.पी. वाहनों की पार्किंग में भी वाहन चालकों को असुविधा होती थी। जिससे नये शेड निर्माण पश्चात छुटकारा मिल जायेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे