दुर्ग

सुनवाई 13 व 14 जुलाई को
11-Jul-2023 3:32 PM
सुनवाई 13 व 14 जुलाई को

दुर्ग, 11 जुलाई। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग को दुर्ग जिले से प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई 13 व 14 जुलाई को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में की जाएगी। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक प्रकरणों की सुनवाई करेंगी। राज्य महिला आयोग सचिव से मिली जानकारी के अनुसार 13 जुलाई को 39 प्रकरण एवं 14 जुलाई को 34 प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट