दुर्ग

उमंग ताम्रकार बने भाजयुमो गंजपारा सदर मंडल के अध्यक्ष
11-Jul-2023 3:19 PM
उमंग ताम्रकार बने भाजयुमो गंजपारा सदर मंडल के अध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 11 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा की सहमति एवं मंडल भाजपा अध्यक्ष मदन वाढ़ई की अनुशंसा पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव ने दुर्ग संगठन जिले के गंजपारा सदर मंडल अध्यक्ष पद पर उमंग ताम्रकार की नियुक्ति की है और निवर्तमान भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दीपक सिन्हा को भाजयुमो का जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।

उपयुक्त होकर गंजपारा सदर मंडल के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है हर्ष व्यक्त करने वाले कार्यकर्ताओं में मंडल उपाध्यक्ष संदीप जैन, राहुल पंडित, गुलाब वर्मा, द्वारिका साहू, अनूप यादव, हिमांशु शुक्ला, मंडल महामंत्री श्याम शर्मा एवं कृष्णा निर्मलकर, मंडल मंत्री रीता देवी सिंह, हेमंत खत्री, छन्नू यादव, शिव नायक, महेन्द्र लोढ़ा, कोषाध्यक्ष उमेश गिरी गोस्वामी, कार्यालय मंत्री टीकम साहू, सह कार्यालय मंत्री हेमंत नेमा, दिव्या रूसिया, मीडिया प्रभारी देव वर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी कुंदन साहू, आईटी सेल प्रभारी महेंद्र यादव, प्रशांत जोशी, श्यामा साव, विनीत ताम्रकार, कमल तिवारी, श्रीमती गीता वर्मा, अमर भोई, विष्णु साहू, शिव ताम्रकार, संदीप देवांगन, महेश सार्वा, पुरुषोत्तम मटियारा, लक्ष्मीकांत दुबे, किशन भंडारी, विकास ताम्रकार, ओमप्रकाश देशमुख, कन्हैया साहू, राजाराम जलतारे, शामिल है।


अन्य पोस्ट