दुर्ग
उत्कृष्ट शिक्षिका सम्मान से सम्मानित हुईं सुलेखा
10-Jul-2023 4:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 10 जुलाई। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पोटियाकला दुर्ग की प्रधान पाठिका सुलेखा सर्पे निवासी मीनाक्षी नगर दुर्ग को शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान एवं शाला में बच्चों के पढ़ाई के स्तर को शून्य से शिखर पर तथा शाला भवन के जीर्णोद्धार एवं विकास के लिए सफल प्रयास के लिए दुर्ग विकास खंड ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ठ शिक्षिका सम्मान से शासन के द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आज महिला संगठन, दुर्ग शहर विधानसभा परिक्षेत्र छ ग निषाद केवट समाज की सक्रिय समाज सेवी द्वारा उनके निवास पहुंचकर शुभकामनायें और बधाई प्रेषित किए।
अनीता जलतारे, ममता निषाद, भानुमति निषाद, क्षमा जलतारे, उषा केवट, टोमन निषाद, खिलावन केवट, थानेश्वर निषाद, दिनेश सर्पे उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे