दुर्ग

मतदाता जागरूकता की ली शपथ
10-Jul-2023 4:42 PM
मतदाता जागरूकता की ली शपथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 10 जुलाई। दुर्ग शहर विधानसभा  निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा  सभी सुपरवाइजर, बीएलओ की समीक्षा बैठक ली गई। सभी को निर्वाचन आयोग के निर्देशों अनुरुप कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। विशेषकर टीजीटी, पीडब्लूडी वोटर के चिन्हांकन एवं बीएलओ एप में ऑनलाइन एंट्री हेतु निर्देशित किया गया। अपर कलेक्टर अरविंद एक्का की अध्यक्षता में भिलाई इंस्टीटूट ऑफ टेक्नोलॉजी महाविद्यालय में बीएलओ और सुपरवाइजर की बैठक की समाप्ति उपरांत सभी को मतदाता जागरूकता संबंधी शपथ दिलाई गई।


अन्य पोस्ट