दुर्ग
दुर्ग-भिलाई के संचालक गिरफ्तार
फ्रिज, चिल्ड वाटर, सोडा सहित सभी सामान जब्त
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 10 जुलाई। पद्मनाभपुर पुलिस ने अवैध रूप से आहाता संचालित कर लोगों को शराब पीने के लिए सुविधा उपलब्ध करने वालों पर रविवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। इस छापेमारी में आहाता से चखना, पानी पाउच, डिस्पोजल, फ्रिज, कुर्सी, टेबल एवं बिक्री की रकम जब्त कर ली है।
पद्मनाभपुर पुलिस ने बताया कि धनोरा अंग्रेजी व देशी शराब भट्टी के पास अवैध रूप से संचालित आहता पर रेड किया गया, जहां पर लोगों को शराब पीने के लिए सामाग्री व सुविधा उपलब्ध कराते दो लोगों को पकड़ा है। आरोपियों के खिलाफ 36 (क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
दोनों आरोपियों के खिलाफ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। इस मामले में आरोपी दयाराम जाटव (54 वर्ष) निवासी हरनाबांधा मुक्तिधाम दुर्ग और विकास सिंह (34 वर्ष) निवासी शारदा पारा, कैम्प-2 भिलाई को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से चखना, पानी पाउच 4 बोरी, डिस्पोजल 54, चना एक पाव, हरा मटर, फल्ली दाना, गुटखा, फ्रिज, कुर्सी, टेबल और बिक्री रकम जब्त की गई है।