दुर्ग
रेखा वर्मा के दशगात्र में शामिल हुए सीएम
10-Jul-2023 4:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 10 जुलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन के ग्राम बटंग पहुंचकर मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पूर्व राजप्रधान दुर्ग राज अरूण कुमार वर्मा की पत्नी स्वर्गीय रेखा वर्मा के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय रेखा वर्मा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने अरूण वर्मा और उनके शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की और उन्हें सांत्वना दी।
मुख्यमंत्री श्री बघेल कार्यक्रम के पहुंचे मेहमानों और ग्रामीणजनों से आत्मीयता पूर्वक मुलाकात कर सभी से उनका हाल पूछा और खेती बाड़ी व फसल बोनी के संबंध में चर्चा की।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा, एस पी शलभ सिन्हा व अन्य विभागीय अधिकारी गण और ग्रामवासी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे