दुर्ग

बोरसी भाठा तालाब को संरक्षित और गंदगी मुक्त बनाने में विधायक, महापौर के साथ-साथ पार्षद, रहवासी बने सहभागी
10-Jul-2023 4:29 PM
बोरसी भाठा तालाब को संरक्षित और गंदगी मुक्त बनाने में विधायक, महापौर के  साथ-साथ पार्षद, रहवासी बने सहभागी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 10 जुलाई। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 50 बोरसी भाठा स्थित तालाब का पुराने व परंपरागत जलस्रोतों की सफाई के लिए नगर पालिक निगम द्वारा श्रमदान महाअभियान चलाया गया।

विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा निगम सफाई कर्मी के साथ साथ स्थानीय पार्षद श्रमदान करने अल सुबह बोरसी भाठा तालाब पहुँचे। उन्होंने इसकी शुरुआत वार्ड पार्षद ज्ञानदास बंजारे, निगम सफाई कर्मी, आम नागरिकों के साथ-साथ और मानव साख समिति के सदस्य के साथ सफाई अभियान अमला की उपस्थिति में  किया गया।

सुबह से चलने वाले श्रमदान अभियान से जुडऩे विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल और स्थानीय पार्षद ज्ञानदास बंजारे,एल्डरमेन राजेश शर्मा, स्थानीय,समाजसेवी संगठन,मानव साख समिति के सदस्य व वार्ड नगरिक स्वस्फूर्त सामने आये। इस दौरान विधायक अरुण वोरा ने इस अभियान की काफी सराहना की। कहा कल के लिए जल बचाना समय की मांग है।

इसी कड़ी में उन्होंने ये भी कहा कि जलस्रोतों की श्रमदान से सफाई किए जाने से बरसाती पानी के संग्रहण में जहां सहायता मिलेगी। वहीं जल संरक्षण और जलस्रोतों में गंदगी रोकने के लिए आम नागरिक जागरूक होंगे। तालाब को गंदगी से बचाने का आग्रह, विधायक व पार्षद,मानव साख समिति के सदस्य और स्थानीय श्रमदान करने सुबह बोरसी भाठा तालाब पहुंचकर चारों तरह सफाई की।

इस अभियान पर महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने आसपास के रहवासियों से आग्रह किया कि तालाब को गंदगी से बचाएं। जलस्रोत के इस तरह दूषित होने से जल प्रदूषण बढ़ रहा है।

भीषण जलसंकट की स्थिति को रोकने निस्तारी के लिए उपयोग होने वाले इन तालाबों को संरक्षित करने की जरूरत है। विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने श्रमदान अभियान के लिए पहल को अनुकरणीय बताते हुए अपने-अपने क्षेत्र में नागरिकों को इससे प्रेरणा लेकर तालाब, कुएं और बावड़ी आदि की श्रमदान से सफाई करने आगे आने की बात कही।

बच्चों ने भी तालाब की सफाई के लिए बढ़-चढक़र श्रमदान किया। श्रमदान में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले रहवासियों को देखकर विधायक अरुण वोरा ने सराहना की और उनका उत्साहवर्धन करते रहे। स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली ने बताया कि बोरसी तालाब को स्वच्छ बनाने नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के सात-साथ पार्षद व वार्ड वासियो ने श्रमदान किया।


अन्य पोस्ट