दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 9 जुलाई। दुर्ग ब्लॉक के उमरपोटी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय एवं नवीन प्राथमिक विद्यालय का एक साथ प्रवेश उत्सव मनाया गया।
बच्चों को गुलाल लगाकर, मुंह मीठा कराते हुए नवप्रवेशी पहली, छठवीं एवं नवमी के बालक-बालिकाओं को गणवेश, पुस्तक, कापी वितरण कर शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर पौधरोपण भी किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में झमित गायकवाड़ जनपद उपाध्यक्ष दुर्ग ने बच्चों के बेहतर भविष्य एवं शिक्षा के प्रति सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए सबको साथ लेने और साथ चलने की बात कही।
अध्यक्षता दिवाकर गायकवाड़ एसएमडीसी अध्यक्ष उमावि एवं अध्यक्ष वृत्ताकार सहकारी सोसायटी समिति ने कहा कि बेहतर शिक्षा से बेहतर समाज का निर्माण होता है, ऐसे कार्यों के लिए हमेशा शाला परिवार के साथ रहे।
बच्चों से अपील की कि आप सभी हर रोज स्कूल आना है। साथ ही स्कूल में शिक्षक और शिक्षिका जो पढ़ाते हैं। उनको पुन: घर में जाकर एक बार अवश्य रिपीट करें और दिए गए होमवर्क को पूरा करें। जिससे आप में टैलेंट आएगा। आप होशियार बच्चों में शामिल होंगे और हमेशा स्कूल आने के लिए उत्साहित रहेंगे। आपका भविष्य उज्जवल होगा। आप में से कोई डॉक्टर, मास्टर, इंजीनियर, कलेक्टर आदि बनेंगे, इन उद्देश्यों को लेकर आप जरूर हर रोज स्कूल में अपनी उपस्थिति देवें और ध्यान लगाकर पढ़ाई करें।
विशेष अतिथि टिकेंद्र ठाकुर सरपंच ने शाला परिवार के लिए हमेशा सहयोग की बात कही और शिक्षकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। शिक्षाविद सुखचंद देशलहरे ने इस प्रकार के कार्यक्रमों की प्रशंसा की।
एसएमसी सदस्यों, शिक्षकों एवं बच्चों के बीच इस अवसर पर पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीक्षा चौबे ने की। आभार प्रदर्शन संकुल प्रभारी कीर्ति प्रधान के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सुरेखा बघेल पंच, डीलेश्वरी साहू, विजय शंकर डहरिया संकुल समन्वयक, कल्पना देवांगन प्रधान पाठक, सावत राम साहू प्रधान पाठक, मंजू साहू प्रभारी प्रधान पाठक एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।