दुर्ग

दानवीर तुलाराम कॉलेज में पौधरोपण
09-Jul-2023 9:50 PM
दानवीर तुलाराम कॉलेज में पौधरोपण

उतई, 9 जुलाई। एक जुलाई से 7 जुलाई तक मनाए जा रहे, वनमहोत्सव के अन्तर्गत शासकीय दानवीर तुलाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय उतई में वृक्षारोपण किया गया, जिसमें महाविद्यालय के 8 सीजी गल्र्स बटालियन एनसीसी रायपुर एनसीसी कैडेट्स एवं एनएसएस के स्वयंसेवकों ने पौधा लगाकर उनके संरक्षण की शपथ ली। महाविद्यालय के प्राचार्य  डॉ. राजेश पाण्डेय ने वन संरक्षण हेतु एक व्यक्ति एक वृक्ष के नियमों के पालन करने हेतु कैडेट्स को प्रेरित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक ए के मिश्रा,ए ए. खान, सहायक प्राध्यापक लेफ्टिनेंट डॉ. अनुसुईया जोगी, रितेश नायक एवं महाविद्यालय परिवार उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट