दुर्ग
दूसरी ट्रेनों की तरह किराया सामान्य किया जाये
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 9 जुलाई। जिला कांग्रेस प्रवक्ता नासिर खोखर ने खाली जा रही वंदेभारत ट्रेन के 25 फीसदी किराया कम की घोषणा को ऊंट के मुंह में जीरा के समान बताया। पहले ही महंगाई की मार झेल रही जनता पर सामान्य किराया की ट्रेनों को बंद कर चारगुना किराये वाली वंदेभारत ट्रेन थोपा जा रहा है। अब जब ट्रेनों में आम जनता के द्वारा यात्रा नहीं करने व विरोध करने के बाद 25 फीसदी किराया कम करना नाकाफी है। पहले किराया चार गुना फिर 25 फीसदी कम देश की जनता को मंजूर नहीं अगर सही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रेल मंत्रालय, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जनता को राहत देना चाहते हैं तो वंदेभारत ट्रेन,एसी चेयर कार ट्रेन का किराया सामान्य ट्रेनों के एसी किरायों के बराबर करे। और बंद पढ़ी लोकल व अन्य ट्रेन फिर से चालू करे, और एक्सप्रेस, सुपर फास्ट ट्रेनों से हटायी गयी, महिला, विकलांग, और सामान्य बोगी दोबारा लगाई जाए।