दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 8 जुलाई। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रूआबांधा में प्रवेश उत्सव एवं सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पेनुक नेताम वार्ड पार्षद वार्ड क्रमांक 3 सारिका साहू, सांसद प्रतिनिधि दसरथ साहू, विधायक प्रतिनिधि प्रेमचंद साहू, सदस्य रजनी, जया, अनीता बंजारे प्राचार्य दीप्ती गुप्ता प्रधानाध्यापक टी एल साहू, संकुल समान्वयक नेम सिंह साहू, विक्रम सिंग,प्राथमिक शाला के अन्य शिक्षक गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक के.आर देशमुख द्वारा किया गया।
अतिथियों के द्वारा विद्यार्थियों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर आशीर्वाद देते हुए उन्हें निशुल्क गणवेश एवं पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया एवं मुख्यमंत्री सरस्वती साईकल योजना के तहत कक्षा नवमी की छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया।
दिनेश बघेल व्याख्याता गणित द्वारा दीपक कुमार साहू को 5000 प्रोत्साहन राशि गणित विषय पर 95 नंबर प्राप्त करने पर प्रदान किया गया।