दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 जुलाई। वैशाली नगर भिलाई निवासी श्रीचंद्रकांत विसरिया व उनकी पत्नी चन्दन विसरिया ने आज अपने देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प लिया व् देहदान की वसीयत नव दृष्टि फाउंडेशन के राज आडतिया, कुलवंत भाटिया, सुरेश जैन, रितेश जैन, राजेश पारख को सौंपी।
पुत्री खुशबु एवं पारिवारिक सदस्य महेंद्र शाह,रचना वीरा,रूपल वीरा,लेना शाह,प्रभा बेन वीरा ने देहदान हेतु सहमति दी। विसरिया दम्पति के देहदान की घोषणा पर सुरेश जैन ने उन्हे साधुवाद दिया व कहा इस उम्र में ऐसा साहसिक निर्णय ले विसरिया दम्पति ने मिसाल दी विसरिया दम्पति के देहदान के निर्णय से समाज में सकारात्मक सन्देश जाएगा व लोग देहदान हेतु जागरूक होंगे।
श्रीचंद्रकांत विसरिया कमजोरी की वजह से ज्यादा बोल नहीं पा रहे थी किन्तु उनके चेहरे एवं भाव दशा से प्रसन्नता झलक रही थी उनकी पत्नी चन्दन विसरिया ने कहा मेरे पति की देहदान की हार्दिक इच्छा आज पूर्ण हुई आज हम संतुष्ट हैं।
राजेश पारख ने कहा मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को रिसर्च हेतु केडेवर की आवयश्कता होती है अत: अधिक से अधिक लोग देहदान करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम आएंगे।
नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य जितेंद्र हासवानी ने कहा हमारी संस्था लगातार लोगों को नेत्रदान ,देहदान व रक्तदान हेतु जागरूक कर रही है जिसके सुखद परिणाम आ रहे हैं भविष्य में यदि कोई देहदान व नेत्रदान पर कोई जानकारी चाहता है तो हमारे सदस्यों से सम्पर्क करे या 9827190500 / 9340007904 नंबर पर फोन कर जानकारी ले सकता है।
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,मंगल अग्रवाल, किरण भंडारी, उज्जवल पींचा, सत्येंद्र राजपूत, सुरेश जैन, राजेश पारख,पीयूष मालवीय,विकास जायसवाल,मुकेश राठी, प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सपन जैन ,यतीन्द्र चावड़ा , बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख,सूरज साहू ,मोहित अग्रवाल,चेतन जैन,दयाराम टांक ने विसरिया दम्पति के देहदान के निर्णय की सराहना की व की व बेहतर स्वस्थ की कामनाएं की।