दुर्ग

एमपी से आया और दुर्ग में पेड़ के नीचे बेच रहा था प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल, गिरफ्तार
08-Jul-2023 3:29 PM
एमपी से आया और दुर्ग में पेड़ के नीचे बेच रहा था प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल,  गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 8 जुलाई। मध्यप्रदेश के रीवा जिला से दुर्ग आकर प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल बेच रहे आरोपी को दुर्ग पुलिस ने धरदबोचा है। आरोपी से नशीली कैप्सूल जब्त की गई है।

सीएसपी वैभव बैंकर ने बताया कि दुर्ग सिविल टीम एवं थाना मोहन नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों, संदेहियों पर लगातार निगाह रखते हुए विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना मिली कि कैलाश नगर सूर्या होटल के पीछे पीपल पेड़ के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से लाभ अर्जित करने के लिये नशीली दवाई का विक्रय कर रहा है।  सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बताये हुलिये के आधार पर घेराबंदी कर आरोपी संतोष कुमार मिश्रा (49 वर्ष) को अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली दवाई विक्रय करते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से कुल 912 नग नशीली कैप्सूल को जब्त किया गया एवं मौके पर ही आरोपी के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी संतोष कुमार मिश्रा हालमुकाम दुर्ग में रह रहा था। वह ग्राम बेला पोस्ट हर्दी, थाना गुढ़ जिला रीवा मध्यप्रदेश का मूल निवासी है।


अन्य पोस्ट