दुर्ग

मातरोडीह में शाला प्रवेशोत्सव
07-Jul-2023 7:37 PM
मातरोडीह में शाला प्रवेशोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 7 जुलाई। शासकीय प्राथमिक शाला मातरोडीह में शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाला प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष सुनीता सगरवंशी,शिक्षाविद चेतन साहू,मितानिन कल्याणी साहू,मोहनी पटेल द्वारा माँ सरस्वती की पूजा अर्चना से हुई।

अतिथियों के द्वारा कक्षा पहली में नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर, मुँह मीठा कराकर नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक,कलम-पट्टी और गणवेश प्रदान किया गया। नवप्रवेशी बच्चों के पहला गुरु उनकी माताओं ने बच्चों के हाथ पकड़ कर पट्टी और कलम से विद्यारम्भ कराया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनीता सगरवंशी ने बच्चों को लगन से पढ़ाई करने के साथ-साथ अच्छे संस्कार की शिक्षा ग्रहण करने की बात कही।

शिक्षाविद चेतन साहू ने बच्चों को रोज स्कूल आने और पढ़ाई में खूब मेहनत कर शाला और गांव का नाम रौशन करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। पंच सतरूपा साहू,मितानिन कल्याणी साहू ,मोहनी पटेल ने भी बच्चों को खूब लगन से पढऩे ,अनुशासन में रहते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।प्रधान पाठक रेखराम कोठारी ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर शिक्षक रजनीश टण्डे,रश्मि साहू,शीतल छबीला साहू,खिलेश्वरी पटेलआदि  पालकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट