दुर्ग

हेमचंद विवि: प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु ऑनलाईन पोर्टल पुन: खुला
07-Jul-2023 4:45 PM
हेमचंद विवि: प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु ऑनलाईन पोर्टल पुन: खुला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 जुलाई।
हेमचंद यादव विवि, दुर्ग द्वारा स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर की प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु ऑनलाईन पोर्टल पुन: खोला गया है। यह पोर्टल 10 जुलाई तक सभी कक्षाओं के लिए खुला रहेगा। यह जानकारी देते हुए विवि के परीक्षा उपकुलसचिव, डॉ. राजमणि पटेल तथा अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. प्रषांत श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से बताया कि जो आवेदक विवि द्वारा पूर्व में दो बार ओपन किये गये प्रवेश पोर्टल की अवधि में ऑनलाईन आवेदन नहीं कर पाये थे वें सभी तृतीय बार ओपन किये गये पोर्टल में ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। इन सभी आवेदकों की गुणानुक्रम के अनुसार सूची 11 जुलाई को जारी होगी। विवि द्वारा एमए, एलएलबी, बीपीएड, बीलिब आदि सभी कक्षाओं के प्रवेश पोर्टल खोल दिये गये है।

डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि दुर्ग संभाग में खोले गये 12 नवीन शासकीय महाविद्यालयों के लिए प्रवेश पोर्टल पूर्व से ही 10 जुलाई तक ओपन किया गया है। इन महाविद्यालयों की सीटों को मिलाकर इस बार विवि में स्नातक स्तर की 3240 सीटों की वृद्धि हुई है। डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि विभिन्न महाविद्यालयों से प्राप्त प्रवेश संबंधी जानकारी के आधार पर 05 जुलाई तक विवि से सम्बद्ध महाविद्यालयों में कुल 20624 प्रवेश हुए है जो उपलब्ध सीटों का लगभग 40 प्रतिशत् के बराबर है। डॉ. श्रीवास्तव के अनुसार तृतीय प्रवेश सूची जारी होने के पश्चात् प्रवेश सीटें भरने की प्रक्रिया में तेजी आयेगी।

इस बीच विवि ने 04 और परीक्षा परिणाम जारी किये जिसमें बीएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल 4892 परीक्षार्थियों में 4694 परीक्षार्थी सफल रहे जिनका परीक्षा परिणाम 96 प्रतिषत् रहा। इसके अलावा विवि में एमए अंग्रेजी पूर्व की परीक्षा में शामिल 1330 परीक्षार्थियों में 664 परीक्षार्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया जिनका परीक्षा परिणाम 50 प्रतिशत् रहा। बीए भाग 03 में शामिल 23581 परीक्षार्थियों में 11737 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे जिनका परीक्षा परिणाम 50 प्रतिषत् रहा। एमएड चतुर्थ सेमेस्टर में शामिल 360 परीक्षार्थियों में 284 परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे जबकि 60 परीक्षार्थियों का परिणाम रोका गया।
 इनका औसत उत्तीर्ण प्रतिषत् 79 रहा।
 


अन्य पोस्ट