दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 जुलाई। चंदखुरी स्थित सन प्राइवेट आई.टी.आई. में सत्र 2023-24 की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। यह संस्थाननेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग, नई दिल्ली एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय से सम्बद्ध है। इसमें इलेक्ट्रीशियन दो वर्षीय, फिटर दो वर्षीय, स्टेनो (हिन्दी) एक वर्षीय एवं कोपा एक वषी$य प्रशिक्षण पाठ्यक्रम है।
दसवीं पास अभ्यर्थी इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। सन आई.टी.आई. एक प्रतिष्ठित तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान है। इस संस्थान में अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा अध्यापन एवं मार्गदर्शन किया जाता है। अत्याधुनिक उपकरणों एवं मशीनों के माध्यम से प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
सन आई.टी.आई. में छात्र एवं छात्राओं हेतु पृथक-पृथक हॉस्टल की बेहतरीन सुविधा उपलब्ध है। सभी पात्र विद्यार्थियों को राज्य शासन द्वारा छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। सन आई.टी.आई. का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
संस्थान में ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल स्थापित है, जिसके द्वारा स्वरोजगार का प्रशिक्षण दिया जाता है एवं विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जाती है। सन आई.टी.आई. के पासआउट विद्यार्थी सरकारी एवं विभिन्न गैर सरकारी संस्थानों जैसे रेलवे, एनटीपीसी, बिजली विभाग, बीएसपी प्लांट इत्यादि सरकारी संस्थानों में कार्यरत हैं।