दुर्ग

आवारा पशुओं की धरपकड़ शुरू
07-Jul-2023 2:59 PM
आवारा पशुओं की धरपकड़ शुरू

 सडक़ों पर छोडऩे वाले पशु पालकों के खिलाफ होगी कार्रवाई 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 जुलाई।
नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा सडक़ों पर घूमने वाले मवेशियों की धरपकड़ की गई।कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के आदेश पर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने सम्बन्धित अधिकारी को यह निर्देश दिया है कि आवारा पशुओं को बाजार अथवा सार्वजनिक गली/स्थानों व सडक़ो पर धूमते नजर आने पर तुरंत पकडक़र शहरी गौठान में रख रखाव के लिए सपुर्द करें।

उन्होंने अधिकारी को निर्देश दिया कि पशुपालन अपने पशुओं को सडक़ों पर न छोड़े। ऐसे में पशु पालकों को समझाइस भी दें। इसके बाद भी जानवर सडक़ों पर दिखे तो संबंधित पशु पालकों से जुर्माना वसूली की कार्रवाही करें।निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने पशु पालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं को बाजार,सार्वजनिक जगह,गली एवं सडक़ों में इधर-उधर न घूमने दे।

उन्होंने ये भी कहा कि निगम क्षेत्र में विचरण करने वाले आवारा पशुओं की धड़पकड़ नियमित रूप से करें। सडक़ों पर आवारा घूमने वाले पशु जो यातायात में बाधक बनकर दुर्घटना का कारण बनते है,जिससे होने वाली दुर्घटना में पशुधन व जनधन दोनो की हानि होती है। अतिक्रमण अमला द्वारा नगर निगम क्षेत्र में घूमने वाले आवारा पशुओं की धरपकड़ कर रही है।

अतिक्रमण नोडल  अधिकारी दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि सडक़ों पर आवारा पशुओं के घूमते हुए पाए जाने पर उन्हें पकडऩे की कार्यवाही की जा रही है। 53 पकड़े हुए मवेशियों को पुलगांव स्थित गोकुल नगर गोठान में 28 एवं धमधा रोड स्थित मंडी गौठान में 25 आवारा मवेशियों को छोड़ा गया। संबंधित पशु मालिकों से अर्थदंड लेकर लौटाया जाएगा। इसके बाद भी दोबारा पशु पालक के पशु घूमते सडक़ों पर पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त ने अपील करते हुए कहा कि इससे बचने के लिए पशु पालक अपने पालतू मवेशियों को सडक़ों पर आवारा घूमने न दें।

बेसहारा पशुओं को पकडऩे के लिए अतिक्रमण दल राजेश, राजू सूर्या, राजू सागर, राधेश्याम, उमेश पात्रे ने पुलगांव, पटेल चौक, गंज पारा,राजेंद्र पार्क चौक, रायपुर नाका, मालवीय नगर,  समेत अन्य स्थानों का निरीक्षण कर आवारा पशुओं को पकडऩे की कार्रवाई की। यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।
 


अन्य पोस्ट