दुर्ग

ट्रक में झारखंड के ड्राइवर ने फांसी लगाई
06-Jul-2023 4:20 PM
ट्रक में झारखंड के ड्राइवर ने फांसी लगाई

जेवरा सिरसा रोड पर समोदा के पास का मामला

भिलाई नगर, 6 जुलाई। एक शख्स ने अपने ही ट्रक में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। यह मामला जेवरा सिरसा रोड पर समोदा के पास का है। मृतक की पहचान शेख इंताब (48 वर्ष) निवासी ग्राम नावा बाजार थाना विश्रामपुर जिला पलामू झारखंड के रूप में हुई है। जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।

आज सुबह जेवरा सिरसा रोड पर सिद्धी राइस मिल के सामने खड़ी ट्रक क्रमांक सीजी 15 एसी 5118 में हेल्फर साइड के डाले पर एक व्यक्ति की फांसी के फंदे में लटकती हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सामने ही चाय दुकान चलाने वाले खिलेश्वर साहू ने इस बात की जानकारी जेवरा सिरसा पुलिस चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक में हेल्पर साइड के डाले पर एंगल के सहारे फंदे में झूल रहे लाश को नीचे उतारा। सामानों की तलाशी लेने पर कुछ दस्तावेज मिले। जिसके आधार पर मृतक की पहचान हो सकी। दूरभाष पर पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। परिजनों के हवाले से पुलिस ने बताया कि जिस ट्रक में शेख इंताब ने फांसी लगाई वह उसका मालिक था और खुद ही ड्राइवरी करता था। वह कहां से माल लेकर आया और किस जगह में खाली किया, फिलहाल पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है।
 


अन्य पोस्ट