दुर्ग

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी- वोरा
06-Jul-2023 4:07 PM
पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी- वोरा

विधायक, महापौर व आयुक्त ने साइंस कॉलेज के पीछे किया पौधारोपण

दुर्ग, 6 जुलाई। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत कल विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने पयार्वरण प्रभारी सत्यवती वर्मा,पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा,पार्षद मीना सिंह,बिजेंद्र भारद्वाज,जितेंद्र समैया और उद्यान प्रभारी अनिल सिंह के साथ साइंस कॉलेज के पीछे स्टेशन रोड पर शहर को हरा-भरा करने पौैधारोपण किया गया।

विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल ने छाया के साथ फलदार पौधे लगाये गये।
विधायक, महापौर ने बताया कि हमने शहर वासियों को जनजागरुकता के तहत् सर्किट हाउस से साइंस कॉलेज के पीछे स्टेशन तक सडक़ किनारे में करीब 163 पौधा लगाए। वृक्षारोपण के तहत लगाये गये पौधे छायादार और फलदार पौधा है। जिसमें गुलमोहर और कोनोकार्पस शामिल हंै। उन्होंने शहर वासियों से अपील कर कहा कि शहर को हरा-भरा करने वे भी अपने घर के आस-पास एक पौधा अवश्य लगाये! पौधाआक्सीजन की कमी को दूर करेगा ।

इस अवसर पर विधायक अरुण वोरा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है, तभी  भावी पीढ़ी सुरक्षित रहेगी। जीवन में हर व्यक्ति एक पौधा जरूर लगाएं। महापौर धीरज बाकलीवाल  बोले सुरक्षित जीवन के लिए वृक्षारोपण ही एकमात्र विकल्प है।
 


अन्य पोस्ट